April 22, 2025
cm khattar

हरियाणा के खिलाड़ियों ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 23 पदक जीते थे।

लेकिन हरियाणा के खिलाड़ी अभी तक सात स्वर्ण पदक सहित 25 पदक जीतकर अपनी महारत हासिल कर चुके हैं। भारत के कुल 655 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 86 खिलाड़ी हरियाणा से हैं।

एशियाई खेलों में व्यक्तिगत स्पर्धा में अब तक हरियाणा के खिलाड़ी 17 मेडल जीत चुके हैं, जिनमें पांच स्वर्ण और 12 कांस्य पदक हैं।

इसी तरह टीम इवेंट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुल सात मेडल जीते हैं, जिनमें दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा ने इंचियोन में 23 तथा 2018 में जर्काता में 18 पदक जीते थे।

कुश्ती और मुक्केबाजी में हरियाणा को सबसे ज्यादा स्वर्ण पदकों की उम्मीद थी, लेकिन मुक्केबाजी में कोई भी स्वर्ण पदक नहीं मिला।

कुश्ती में भी अभी तक स्वर्ण और रजत पदक नहीं आया है। कुश्ती में पांच मेडल आए हैं, जो कांस्य हैं। शनिवार को चार भार वर्ग में कुश्ती के मुकाबले शेष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *