November 7, 2026
rohit jain

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एंव पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जैन ने अपने साथियों सहित गाँव सारंगपुर, भुडगपुर आदि में दौरा कर गांव वासियों और कार्यकर्त्ताओं से संवाद किया। रोहित जैन ने मौके पर ही लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

गाँव सारंगपुर में कार्यक्रम का आयोजन साहिल नम्बरदार तथा दविंदर भाटिया खन्ना माजरा द्वारा किया गया इस दौरान वहां मौजूद ग्रामवासी अजय बाजवा, सोनू, प्रन्शुल दुआ, शंकर कुमार व गाँव भूडंगपुर में गुरजीत सिंह, समीर बैरिंग, जसबीर सिंह, हरबंस सिंह, प्रभजोत अंटाल, रघबीर सिंह आदि ने जैन को बताया कि वे बेरोजगारी, घरेलू आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतें, गरीबी से अत्यंत परेशान हैं यहाँ तक की गाँव में मूलभूत सुविधाएं तक मौजूद नहीं है, परिवार पहचान पत्र आज परेशान पहचान पत्र बनकर रह गया है।

घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर लोगों की पेंशन काट दी, लोगों के बीपीएल राशन और आयुष्मान कार्ड तक काट दिए गए। आंगनवाड़ी वर्कर अपनी मांगों को लेकर सड़को पर है, गांवों में सड़के टूटी हुई है, किसानों का बार बार पोर्टल न चलने के कारण हर समय परेशानी होती है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

जैन ने  ग्रामवासियों को पार्टी के नीति-सिद्धांतों को विस्तार से बताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इस सभी समस्याओं को आवश्य दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने कभी जनता से झूठे वायदे नहीं किए, जो वायदे किए सत्ता में आने के बाद पूरे किए। उन्होंने कहा कि विकास ही कांग्रेस का नारा है।

जैन ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था की गहराती चुनौतियों, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लेकर विदेशी निवेश में गिरावट जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को दुरूस्त करने की बजाय सरकार इसके आंकड़ों को विकृत कर इन्हें दबाने में व्यस्त है। बेरोजगारी की स्थिति को भयावह बताते हुए कहा सरकार ने रोजगार के अवसरों का बिल्कुल सृजन नहीं किया !

सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण सामान्य परिवार और छोटे व्यवसाय जहां भारी दबाव में हैं तो सरकार स्थिति ठीक करने में अक्षम है। विपक्ष, कर्मचारी और किसान सरकार के निशाने पर है जरा जरा सी बात पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है उन्हें कभी भी हिरासत में ले लिया जाता है ! सरकार ‘अच्छे दिन’ लाने के अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है”!

जैन ने हरियाणा के हालात पर चर्चा करते हुए कहा की हरियाणा में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पिछले नौ साल से पूरे हरियाणा के युवा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण त्रस्त हैं। हरियाणा में बेरोजगारी अब जानलेवा रूप ले चुकी है। एक कड़वी सच्चाई ये भी है कि लाखों बेरोजगार युवा हताशा में नशे और अपराध के दलदल में भी फंस रहे हैं।

नौकरी की आशा में तैयारी करने वाले अधिकतर युवाओं की उम्र निकल जाती है लेकिन न कोई नौकरी मिलती है और न ही देर सबेर कहीं नियुक्ति होती है। बेरोजगारी अपने चरम पर है और भारत के हरियाणा राज्य में सबसे अधिक बेरोजगारी देखी जा रही है। लगभग सभी कार्यालयों व विभागों में बड़ी संख्या में पद रिक्त है जिनमें भर्ती कब होगी? कैसे होगी? कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं देता। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था का हाल बेहाल है, आबादी के हिसाब से 10 हजार डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन सिर्फ चार हजार ही डॉक्टर हैं, छह हजार पद खाली पड़े हैं। खट्टर सरकार ने हरियाणा के किसानों की तरफ से मुंह फेर लिया है।

जुलाई में जो बाढ़ आई थी उसको ढाई महीन बीत गए हैं। अब तक खट्टर सरकार को किसानों की तकलीफ दिखाई नहीं दे रही है। खट्टर सरकार ने घोषणा तो की थी, परंतु ढाई महीने बीत गए, लेकिन किसानों को अभी तक कोई मदद नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *