May 15, 2025
dhankar op

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भारत द्वारा जी-20 की मेजबानी को ऐतिहासिक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच अनुरूप ही आधुनिक भारत का निर्माण की ओर यह बड़ा कदम है। दिल्ली में पहली बार जी-20 में अनेक देशों के प्रतिनिधि जुटेंगे और विश्व में बदलता भारत देखेंगे।

लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा भाजपा पार्टी की फौज पूरी तरह से तैयार है, चुनाव एक साथ होंगे या कब होंगे इस बारे चुनाव आयोग ही तय करेगा। पन्ना प्रमुख से लेकर भाजपा पार्टी की पूरी फौज को आगामी चुनावों बारे तैयारियां करवाई जा रही हैं।

ओमप्रकाश धनखड़ ने दादरी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित किया और चुनावों बारे टिप्स दिए। सम्मेलन में संगठन मंत्री फणीनंद नाथ, सांसद धर्मबीर सिंह, बबीता फोगाट, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनीता दांगी सहित अनेक नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ओपी धनखड़ ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख 15 परिवारों का समूह है जो आगामी चुनावों में घर-घर पहुंचकर भाजपा को जीतवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने पन्ना प्रमुखों को चुनाव की तैयारियों को जुटने का आह्वान किया।

साथ ही कहा कि कांग्रेस संगठन तक नहीं बना पाई, जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष बना वह संगठन बनाने में लाचार रहा। सम्मेलन के बाद ओपी धनखड़ ने भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि अब किराये का नहीं भाजपा सदस्यों की मेहनत के बूते पार्टी का अपना कार्यालय मिल गया है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत देश ने चंद्रयान-3 व सूर्य मिशन की सफलता ने दुनिया मंे तहलका मचा दिया है। अब जी-20 सम्मेलन में विश्व को भारत की क्रांति के बारे में जानकारी मिलेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की सोच आधुनिक भारत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *