January 12, 2026
farm protest

हरियाणा के किसान यूनियन आज चंडीगढ़ कूच कर रहे हैं, जिसके चलते अंबाला में शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस-प्रशासन और किसान आमने-सामने हो गए हैं। पुलिस ने एक्शन लेते हुए बॉर्डर से निकलने की तैयारी कर रहे किसानों को हिरासत में ले लिया। किसानों को बसों में बैठाकर थाने पहुंचाया गया है।

अंबाला-हिसार बाइपास पर चंडीगढ़ कूच पर निकले किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी करके शंभू टोल की तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जा रहे किसानों को रोका और उन्हें हिरासत में लिया। किसानों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी दिखी गई।

एक जगह किसानों ने पुलिस नाका तोड़ दिया, लेकिन उन्हें पुलिस ने दूसरे नाके पर रोक लिया। पुलिस ने अंबाला-हिसार हाईवे और शंभू टोल तक जाने वाले सभी लिंक रोड पर पुलिस बल तैनात किया हुआ है। वाटर कैनन के साथ-साथ बैरिकेड्स लगाए हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को ही किसानों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

पुलिस ने अंबाला समेत कई जिलों में किसान नेताओं को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया। अंबाला से भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी समेत कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *