October 22, 2024

चंडीगढ़/समृद्धि पराशर: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपना 70वां जन्मदिन पंचकूला के सेक्टर- 15 स्थित शिशु गृह में बड़ी सादगी से मनाया और बच्चों को पढ़ाई जारी रखने की नसीहत दी। बच्चों ने भारत माता की जय के नारों के साथ मुख्यमंत्री को गदगद किया।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव के साथ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के शिशु गृह में जाकर बच्चों को आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार भी भेंट किए।

मनोहर लाल ने शिशु गृह का दौरा किया और बच्चों के लिए सुविधाओं व विभिन्न गतिविधियों के बारे जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने 6वीं से 10वीं तक के बच्चों के लिए चलाए जा रहे वर्चुअल क्लासरूम के बारे में भी जानकारी ली। वर्तमान में 50 बच्चे वर्चुअल क्लास में पढ़ रहे हैं।

हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने मुख्यमंत्री को उनकी माता का चित्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी।

इस अवसर पर उपायुक्त डाॅ. प्रियंका सोनी, पुलिस उपायुक्त सुमेर प्रताप सिंह तथा जिला बाल कल्याण अधिकारी भगत सिंह व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *