October 24, 2024

बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह सामान्य बस अड्डे से बैजनाथ हिमाचल प्रदेश गई हरियाणा रोडवेज की बस ऊना के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

बस के कंडक्टर विरेंद्र सहित दो सवारियों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई।

वीरेंद्र कंडक्टर रेवाड़ी का रहने वाला था। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद रोडवेज के कर्मचारियों की एक टीम ऊना के लिए रवाना हो गई है।

जब फरीदाबाद से बैजनाथ की ओर जा रही यह बस बड़ूही के पास एक सफेदा के पेड़ में टकराने के बाद विपरीत दिशा में बने एक मकान में जा घुसी।

दुर्घटना में ड्राइवर समेत 3 अन्य सवारियों के साथ साथ मकान में सो रहे 2 लोग भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *