April 18, 2025
tower

हरियाणा के कैथल में अमरगढ़ गामड़ी कालोनी में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति 200 फुट ऊंचे मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया।

व्यक्ति क्योड़क गांव का रहने वाला महरबीर है। सुबह करीब साढ़े 9 बजे टावर पर चढ़ा था, जो अब तक नीचे नहीं उतरा है।

वह टावर की सबसे ऊपर वाली चोटी पर मौजूद है। माैके पर लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस और एम्बुलेंस भी पहुंची। बाद में तहसीलदार सुदेश मेहरा पहुंची।

बताया जा रहा है की यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है और उसने पारिवारिक झगड़े के बीच यह कदम उठाया है।

इस व्यक्ति के टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद यहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। व्यक्ति करीब 3 घंटे से सरकारी स्कूल के पास लगे मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ा रहा।

जानकारी अनुसार यह व्यक्ति पहले भी अपने गांव क्योड़क में एक बार टावर पर चढ़ चुका है। इसके साथ ही यह लगातार आत्महत्या की धमकी भी परिवार व आस पड़ोस के लोगों को देता है।

इस घटना के बाद कालोनी निवासी और पुलिस उसे नीचे उतरने के लिए कह रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *