February 26, 2026
khalistan flags

अंबाला/भव्या नारंग: लंदन में भगत सिंह की तस्वीर जलाने व उन्हें गद्दार कहे जाने के विरोध में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया ने खालिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध जताया। फ्रंट के सदस्यों ने खालिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि खालिस्तान हमारी लाशों पर ही बन सकता है। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लंदन दूतावास के बाहर भी खालिस्तान का झंडा जलाने की बात कही।

लंदन में भगत सिंह की तस्वीर जलाने के विरोध में अंबाला में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया एवं एंटी टेरोरिस्ट काउंसिल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में खालिस्तान का झंडा फूंक कर विरोध जताया। फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि खालिस्तान हमारे खून व लाशों पर बनेगा। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह को जिंदा छोड़ना भारत के लिए बड़ा खतरा, खालिस्तान के पक्ष में बोलने वालों को जेल में डाला जाएं। शांडिल्य ने कहा, खालिस्तानियों के खिलाफ एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया आर-पार की लड़ाई लड़ेगा और लंदन दूतावास के बाहर भी खालिस्तान का झंडा जलाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *