April 19, 2025
heavy rain in odisha

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने ऐसी आशंकाओं को देखते हुए 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 23 मार्च को दक्षिण पूर्व हरियाणा के 7 और 24 मार्च को 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार अलर्ट वाले जिलों में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के दो जिले महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के सिरसा और फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट की श्रेणी में रखा है।

इसके अलावा हिसार, चरखी दादरी और भिवानी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना नहीं है, लेकिन गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *