April 11, 2025
rainfall

रविवार को सुबह से मौसम में बदलाव रहा। सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। नौ बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। उसके बाद दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

लगातार बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही शाम छह बजे तक चार मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी को भी क हल्की वर्षा व बूंदाबांदी होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में औद्योगिक नगरी पानीपत में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

जनवरी की सर्दी ने गेहूं की बंपर पैदावार के संकेत दिए हैं। लगातार कम तापमान बने रहने और वर्षा होने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल को अच्छी वृद्धि दे दी है।

इस बार गेहूं का रिकार्ड उत्पादन होने के आसार हैं। गेहूं बुवाई का रकबा भी पिछली बार के मुकाबले बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *