February 2, 2026
constable fraud

हरियाणा के अंबाला में नौकरी के लालच में युवक ने पहले शादी की, जब इच्छाएं पूरी नहीं हुई तो विवाहित को धक्के मार घर से बाहर निकाल दिया। ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने नारायणगढ़ महिला थाने में शिकायत सौंप न्याय की गुहार लगाई है।

गांव पंजलासा निवासी मंजु रानी ने बताया कि 12 दिसंबर 2019 को उसकी शादी नारायणगढ़ निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से ज्यादा दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज कम लाने पर प्रताड़ित कर हैं।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से उसे घर में नौकरानी बना कर रखा गया। उसे पत्नी का कोई दर्जा नहीं दिया। ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते थे। ननद उसे बार-बार ताना मारती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *