March 20, 2026
vote counting
झज्जर जिला परिषद में इस बार में 8 महिलाओं के सिर चौधर का ताज सजा है। एक-दो को छोड़कर करीब सभी विजयी प्रत्याशी ऐसे है जिन्होंने पहली बार जिला परिषद का चुनाव लड़ा और पहली बारी में ही वह चुनाव जीत गए। जेजेपी
की टिकट पर पिछले विस में हलका बहादुरगढ़ से हार का स्वाद चखने वाले संजय दलाल जिला परिषद का चुनाव जीत गए।
जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार वार्ड संख्या एक से राजीव कुमार,जेजेपी, वार्ड संख्या दो से मेघा
देवी,निर्दलीय, वार्ड संख्या तीन से रविंद्र,निर्दलीय,वार्ड संख्या चार से गीता देवी,निर्दलीय वार्ड संख्या पांच से संजय दलाल,जेजेपी,वार्ड संख्या छ: से नीतू,निर्दलीय,वार्ड संख्या सात से राजेंद्र सिंह,निर्दलीय,वार्ड संख्या
आठ से जोगेंद्र बेनीवाल,वार्ड संख्या 9 से सोमप्रभा योगेश सिलानी,भाजपा,वार्ड संख्या 10 से अमित भोलू भदानी,कांग्रेसी,वार्ड संख्या 11 से ज्योति,निर्दलीय, वार्ड संख्या 12 से ललिता,निर्दलीय, वार्ड संख्या 13 से संजय कुमार,निर्दलीय, वार्ड संख्या 14 से प्रेम लता,निर्दलीय, वार्ड संख्या 15 से शिव कुमार,निर्दलीय, वार्ड संख्या 16 से
निशा,निर्दलीय, वार्ड संख्या 17 से कप्तान सिंह,भाजपा,वार्ड संख्या 18 से अशोक कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *