April 20, 2025
20221028_150836

भर्ती कार्यालय, अंबाला के तत्वावधान में सेना भर्ती रैली, भर्ती कार्यालय, अंबाला द्वारा 27 अक्टूबर 2022 से 06 नवंबर 2022 तक खरगा स्टेडियम, अंबाला कैंट में सेना में पात्र “अग्निवीरों” की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही हैं।

 

रैली अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, हरियाणा के पंचकुला जिलों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवारों के लिए है। नामांकन की श्रेणियों में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) (सभी शस्त्र), अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (सभी शस्त्र), अग्निवीर (तकनीकी) (सभी शस्त्र), अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी शस्त्र) 10 वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन (सभी शस्त्र) 8वीं पास शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *