February 11, 2026
Vij--5

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने राजस्थान में मचे सियासी बवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो अशोक गहलोत अपने राजस्थान प्रदेश को नहीं संभाल पाए, कांग्रेस उसको देश संभालने की जिम्मेदारी देना चाहती है।

अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वैसे तो यह कांग्रेस का आतंरिक मामला है, मगर जो मामला पब्लिक डोमेन में चल रहा है उसे देखकर लगता है कि कांग्रेस में लोकतंत्र नहीं है और कांग्रेस अपनी बातों को थोपना चाहती है। यदि लोकतंत्र है तो सिद्धांत को यह कहता है कि विधायकों का गुप्त मतदान कराकर कांग्रेस को मुखिया का चुनाव कराना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *