February 11, 2026
vijender singh congress
भिवानी अपने पैत्रिक गाँव कालुवास पहुँचे कांग्रेस के युवा नेता बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि अब नए नेता, नई उर्जा व नए प्लान ही कांग्रेस को टूटने से बचा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत मामले की जाँच सीबीआई से हो और लोगों ने चाहा तो वो आदमपुर से उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं।
बता दें कि प्रो बॉक्सिंग की लगातार 13वीं फाइट जीतने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह अपने पैत्रिक गाँव कालुवास पहुँचे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहरलाल चाहें तो हरियाणा में भी बॉक्सिंग की ऐसी फाइट व मुक़ाबले करवा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने टूटती व बिखरती कांग्रेस के सवाल पर कहा कि अब नए लोग, नई उर्जा व नए प्लान ही कांग्रेस को बता सकते हैं।
गुलाम नबी आज़ाद द्वारा कांग्रेस छोड़ने पर इशारों ही इशारों में बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा कि ये नेताओं के चरित्र को दर्शाता है। जीत के बाद हर कोई पार्टी में आ जाता है और बुरे वक़्त में छोड़ कर भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गुलाम नबी आज़ाद को बहुत मान सम्मान दिया और बड़े ओहदे पर रखा।  विजेंदर ने कहा कि बहुत कम लोग होते हैं जो बुरे वक़्त में भी साथ रहते है।
बाइट- बॉक्सर विजेंदर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *