February 11, 2026
hockey games sports
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान विभिन्न स्तर की खेल प्रतियोगिताओं की उपलब्धियों के आधार पर पात्र खिलाडिय़ों से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
उपायुक्त  पार्थ गुप्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि तक यदि किसी कारणवश जिला का कोई खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र जमा नहीं करवा सका तो वह अब आगामी 31 अगस्त तक तेजली स्टेडियम स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकता है।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र पाल गुप्ता  ने बताया कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन पत्र का नमूना, पात्रता व अन्य शर्तें विभागीय वेबसाईट हरियाणा स्पोर्टस डाट जीओवी डाट इन 222.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डह्यश्चशह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ  पर उपलब्ध है।
खिलाड़ी आवेदन पत्र के साथ खेल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की प्रतियां और नशीले पदार्थों एवं समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्त न होने के संबंध में शपथ पत्र साथ लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि देरी से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *