February 11, 2026
sonali phogat 2

टिकटॉक स्टार और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं. उनकी मौत के पीछे साजिश की बू आ रही है. साजिश इसलिए कि सोनाली के घरवालों ने जो तहरीर गोवा के पुलिस थाने में दी है. उसमें कई तरह के संगीन इल्जाम दो लोगों पर लगाए गए हैं. तहरीर में सोनाली के यौन शोषण और उनकी संपत्ति पर कब्जा करने जैसे आरोप इस मामले को पेचीदा बना रहे हैं.

सोनाली की मौत के बाद उनके परिवार के लोग भी गोवा पहुंच गए. जहां बुधवार को सोनाली फोगाट के लोग भी गोवा पहुंच गए. जहां बुधवार को सोनाली फोगाट के भाई रिन्कु ढ़ाका ने अंजुना थाने के एसएचओ को संबोधित 4 पेज की तहरीर दी है.

जिसमें उन्होंने पहले अपने परिवार के बारे में बताया और फिर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *