February 11, 2026

हरियाणा की बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में दिल को दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनकी मौत के बाद कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग की है. हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान ने सोनाली फोगाट की निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है.

उदयभान ने ट्वीट किया, “हरियाणा से अभिनेत्री सोनाली फोगाट के संदिग्ध व आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. मैं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *