February 11, 2026
Photo--27

भारतीय सेना की खडग़ा कोर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेना पर्यावरण पार्क अंबाला छावनी में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ चंडीगढ़, पटियाला और मेरठ सैन्य स्टेशनों में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य पैमाने पर मनाया गया।

योग कार्यक्रम में अधिकारी, सैनिक और उनके परिवार पूरे उत्साह और जोश के साथ शामिल हुए।  आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां पर आयोजित कार्यक्रम में योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई। कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी के योग विशेषज्ञों ने योग की विभिन्न क्रियाएं करवाई।

सभी रैंकों के लिए इसके शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के कारण सेना प्रशिक्षण के शारीरिक फिटनेस प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में योग को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *