April 11, 2025
hbse 10

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। भिवानी की छात्रा अमीषा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा में प्रदेश में अव्वल रही हैं। वह ईशरवाल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। गांव मंढान निवासी अमीषा परीक्षा परिणाम से बेहद खुश हैं और वे इसका श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दे रही हैं।

परीक्षा परिणाम में सोनीपत जिला टॉपर रहा। वर्ष 2020 में 15वीं रैंक पाने वाले सोनीपत में इस बार 85.06 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। महेंद्रगढ़ जिला दूसरे स्थान पर रहा। इस बार पंचकूला जिला फिसड्डी रहा और 55.24 फीसदी पास प्रतिशत के साथ 22वें स्थान पर रहा।

बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा के परिणाम में कई जिलों में जबरदस्त सुधार दिखा तो कुछ जिले शिक्षा में पिछड़े नजर आए। टॉप-5 जिलों की बात करें तो इनमें सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, पानीपत, रेवाड़ी शामिल हैं। फिसड्डी जिलों की बात करें तो इनमें टॉप-5 में पंचकूला, नूंह, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा जिला शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *