February 10, 2026
19 साल पुराने रंजीत सिंह हत्याकांड में डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम दोषी करार - जल्द होगी सजा .

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिल गई है और वह शुक्रवार सुबह छह बजे ही जेल से बाहर भी निकल गया है और सीधा यूपी के बागपत स्थित बरनावा डेरा में पहुंच चुका है। उसके साथ हनीप्रीत भी है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी।

पिछले साल राम रहीम को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्तमान में वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम को इस साल के शुरुआत में 21 दिन की फरलो मिली थी।

राम रहीम ने एक महीने का पैरोल मांगा था। पैरोल मिलने के बाद उनका नया ठिकाना बागपत के बरनावा का आश्रम होगा। इसके लिए शासन ने बागपत प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। जिला प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर बरनावा में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए रिपोर्ट भेज दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *