April 18, 2025
summers sunny sunlight

हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से हीट वेव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन अब हीट वेव का समापन होने वाला है। बढ़ा हुआ तापमान फिर लू के थपेड़े गर्मी को दोगुना कर रहे थे। अब मौसम विज्ञानियों ने हीट वेव की विदाई की जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की है। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

16 से 18 जून को वर्षा की गति में तेजी देखी जाएगी। इसके साथ ही 15 जून से 18 जून तक हरियाणा-पंजाब में आकाशीय बिजली के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 16 से 18 जून की अवधि में हरियाणा-पंजाब में वर्षा बढ़ने से दोनों राज्यों का उत्तरी क्षेत्र अधिक प्रभावित हो सकता है। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *