April 1, 2025
IMG20220425121217_01

मेयर हाउस में हर वीरवार व शुक्रवार को शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक बजे तक समस्या निवारण सत्र लगाया जा रहा है। जहां मेयर मदन चौहान लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवा रहे है। इसी कड़ी में मेयर मदन चौहान ने वीरवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 तक शहरवासियों की समस्याएं सुनी। मेयर चौहान ने सफाई, स्ट्रीट लाइट व सीवरेज ब्लॉकेज संबंधित समस्याओं को मौके पर ही समाधान कराया। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

समस्या निवारण सत्र में लोगों की सफाई व स्ट्रीट लाइट, क्षतिग्रस्त व कच्ची गलियों, सीवरेज ब्लॉक व नालियों की सफाई संबंधित समस्याएं आ रही है। सफाई, स्ट्रीट लाइट व कचरा उठाने की समस्याओं का 12 घंटे के भीतर समाधान किया जा रहा है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त गली, नाली बनाने व सीवरेज जाम व अन्य समस्याओं के निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वीरवार को वार्ड नंबर 22, वार्ड नंबर 11, वार्ड 14 व अन्य क्षेत्रों से लोग आए। जिन्होंने अपनी विभिन्न समस्याएं रखी। जिनका मेयर मदन चौहान ने समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मेयर चौहान ने कहा कि समस्या निवारण सत्र में शहरवासियों की नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली व अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कुछ समस्याएं ऐसी होती है, जो जटिल है। जिनका समाधान करने में कुछ समय लगता है। लेकिन उसका समाधान जरुर किया जाता है। कुछ समस्याओं का समाधान 12 घंटे के भीतर कराया जा रहा है।

शहरवासियों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े, इसके लिए उन्होंने समस्या निवारण सत्र की शुरुआत की है। जिसमें शहरवासी अपनी समस्याओं का निवारण करा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करें। पार्कों को व्यवस्थित रखें। निगम की अनुमति के बिना कोई भी अपने निजी कार्यों के लिए सड़क न उखाड़े। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्किंग के लिए हमने शहर में मार्किंग करवा दी है। वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहन सड़क किनारे करवाई गई मार्किंग के अंदर की खड़ा करे, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो। लोग नालों व खुले में कचरा न फेंके। सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने में निगम का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *