November 24, 2026
24 nov 3
  • 500 ड्रोन से दिखाई सिख गुरुओं की आकृति

हरियाणा ब्रेेेकिंग न्यूज :  यमुनानगर कपालमोचन मेले में सोमवार रात मुख्य स्नान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरोवरों में पहुंचे। रात करीब 12 बजे स्नान शुरू होने के समय तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस था।

ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने सरोवरों में डुबकी लगाई और दीपदान किया। रात बढ़ने के साथ तापमान 12 से 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना थी, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं आई। बुजुर्गों और बच्चों सहित परिवारों ने भी स्नान किया।

ड्रोन शो में दिखाई सिख गुरुओं की आकृति

इस बार मेले में पहली बार लाइट एंड साउंड शो के साथ ड्रोन शो भी आयोजित किया गया। देर रात करीब 500 ड्रोन की मदद से आसमान में सिख गुरुओं की आकृति बनाई गई।

पांच दिवसीय मेले में 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है, जबकि प्रशासन ने करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने का दावा किया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी 2 दिन मेले में पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर छका। इसके बाद ऋणमोचन सरोवर पर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंजाबी में संबोधन भी किया।

सिख धर्म से जुड़ी वस्तुओं की 2 दर्जन दुकानें लगीं

मेले में श्रद्धालुओं ने धार्मिक वस्तुओं की खरीदारी भी की। कपालमोचन में पीढ़ी, बर्तन और पत्थर से बनी वस्तुओं के अलावा सिख गुरुओं से जुड़ी निशानियों की दुकानें भी लगीं। पंजाब से आए दुकानदारों ने कृपाण, बरछा, तीर-कमान, खंडा, श्री साहिब और गंडासी सहित अन्य वस्तुएं बिक्री के लिए रखीं। इस बार ऐसी करीब 2 दर्जन दुकानें लगी हैं।

दुकानदार कमल ने बताया कि श्रद्धालु हर साल इन वस्तुओं की खरीदारी करते हैं। इस बार भीड़ कम होने के कारण बिक्री धीमी है।