September 1, 2026
1 sep 10
  •  पुलिस ने रूट डायवर्ट किए

हरियाण ब्रेकिंग न्यूज :  चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। ये धरना मोहाली की तरफ गोल्फ क्लब के पास लगा गया है। किसान IISER-जगतपुरा सड़क पर बैठे हैं। किसानों ये मुताबिक ये धरना 7 दिसंबर तक चलेगा।

बीच सड़क में पंडाल लगाया गया है। करीब 1000 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में किसान यहां पहुंचें हैं। इसको लेकर मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग की है।

चंडीगढ़ पुलिस ने एक तरफ बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। दोनों तरफ का ट्रैफिक अब सड़क की एक ही साइड से चलाया जा रहा है।

किसानों की प्रमुख मांगें हैं कि पंजाब को पानी की रॉयल्टी दी जाए, अमेरिका और भारत की ट्रेड डील रद्द की जाए और किसानों के कर्ज माफ किए जाएं।

IISER चौक से बेस्टेक मॉल तक सड़क बंद

धरने को देखते हुए IISER चौक से बेस्टेक मॉल (फेज-11), मोहाली होते हुए जगतपुरा से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। पुलिस ने वाहन चालकों से इस रास्ते पर जाने से बचने और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।

चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों के लिए तीन वैकल्पिक रास्ते सुझाए गए हैं। पहले विकल्प में IISER चौक से लांडरा रोड, सेक्टर-82/83 रोड और जगतपुरा होते हुए चंडीगढ़ जाने की सलाह दी गई है। दूसरे विकल्प में IISER चौक से एयरपोर्ट रोड, आईटी सिटी/एरॉसिटी और अन्य रास्तों से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचा जा सकता है। तीसरे विकल्प में IISER चौक से फेज-9 रोड, सेक्टर-66/68 और जगतपुरा होते हुए चंडीगढ़ जाने की सलाह दी गई है।

सात दिन के मोर्चे के लिए तैयारियां पूरी

किसान संगठनों ने सेक्टर-48 में सात दिन के धरने को देखते हुए खाने-पीने के सामान, पानी, दवाइयों और रहने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी रखने को कहा है, ताकि धरने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

ट्रैफिक साइन और पुलिस के निर्देशों का पालन करें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना रूट प्लान करें, ट्रैफिक साइन और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। किसानों के कूच के कारण मोहाली से चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को आज ट्रैफिक दबाव और रूट डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है।