- सीएम की फोटो को आईना दिखाकर जताया विरोध
हरियाण ब्रेकिंग न्यूज : बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय पर अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। उन्होंने आईना लेकर उसके सामने मुख्यमंत्री का चेहरा रखकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम सोनीपत को ज्ञापन सौंपा।