August 1, 2026
1 aug 5
  •  चुनाव अधिकारी और सहायक अधिकारियों की नियुक्ति

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : कैथल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 11 सितंबर को एसोसिएशन का चुनाव करवाया जाएगा। एसोसिएशन के चुनावों के लिए चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। इस बारे में एसोसिएशन की बैठकों का दौर जारी है।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के पत्र की अनुपालना में उन्होंने चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों के लिए जय नारायण अत्रे चुनाव अधिकारी होंगे। उनके साथ सुभाष चंद महला, गौरव जैन, विक्रम सिंह नैन और विकास चहल एडवोकेट्स सहायक चुनाव अधिकारी होंगे।

बार काउंसिल को भेजी जाएगी सूचना

शर्मा ने बताया कि इन नियुक्तियों की सूचना बार काउंसिल को भेजी जाएगी। इधर आने वाले चुनावों के लिए बार परिसर में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी वकील अपने-अपने तरीके से आने वाले उम्मीदवारों के नाम के कयास लगने लगे हैं।

चुनाव को लेकर वकीलों में उत्साह

बता दें कि इन चुनावों में करीब 1468 वकील मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं चुनाव को लेकर वकीलों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधान ने बताया कि जल्द ही चुनाव की पूरी प्रक्रिया के बार में जानकारी दी जाएगी। आवेदनों, नामांकन और दूसरे कार्यों के बारे में जभी वकीलों से जानकारी साझा की जाएगी।