June 1, 2026
1 june 7
  • हरियाणा से आए थे 23 लोग

हरियाणा ब्रेक्रिंग न्यूज : टिहरी में सोमवार सुबह केदारनाथ जा रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 5 लोग घायल हो गए। हादसा चंबा-धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलांगी के पास हुआ। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बस गंगोत्री से केदारनाथ धाम की ओर जा रही थी। नई टिहरी कोतवाली के कोतवाल ऐश्वर्या पाल ने बताया कि बस में कुल 23 लोग सवार थे। इनमें 18 यात्री, 2 कुक, 1 चालक और 1 परिचालक शामिल थे। यह हादसा चंबा मार्ग पर कांडीखाल से लगभग तीन किलोमीटर आगे जौलांगी के निकट हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया।

कोई भी यात्री गंभीर घायल नहीं

दुर्घटना में पांच लोगों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है।

राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।