- कल तूफान से 2 की मौत, जानिए 2 दिन कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम से मौसम पूरी तरह बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के 9 जिलों- रेवाड़ी, सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, नूंह, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी और फतेहाबाद में तेज आंधी-बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।
इससे अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आज हरियाणा उत्तर-पूर्वी हिस्सों- यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान की संभावना है।
इसके साथ ही ओलावृष्टि और भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा, मध्य और दक्षिण हरियाणा के जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ रहेगा, जहां 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदा होने की संभावना है।
पेट्स को भी लग सकती है लू: डॉक्टर से जानें गर्मियों में क्या खिलाएं, कब घुमाएं और किन गलतियों से बचें?
गर्मियों में टेम्परेचर बढ़ने का असर इंसानों के साथ जानवरों की सेहत पर भी पड़ता है। नौतपा में कई शहरों का तापमान 45° पार कर रहा है। इससे डॉग्स और कैट्स जैसे पेट्स को हीट स्ट्रेस और हीट स्ट्रोक का रिस्क कई गुना बढ़ गया है।
एक दिन पहले आए तूफान ने मचाई तबाही
गुरुवार को शाम को हरियाणा में करीब 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान का असर इतना खतरनाक था कि फतेहाबाद के जांडवाला बांगर में एक मोबाइल टावर बीच से टूटकर नीचे लटक गया।
वहीं हिसार के किरमारा गांव में 440 केवीए लाइन के टावर टूटकर गिर गए। इसके कारण कई इलाकों में रातभर बत्ती गुल रही। सिरसा के चौपटा क्षेत्र में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए। वहीं बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा है।
नूंह में दो बच्चों की हुई मौत
तेज आंधी में गुरुवार को नूंह के गोलपुरी में क्रिकेट खेल रहे 4 बच्चे तूफान आने पर स्कूल की दीवार के पास जाकर बैठ गए। इसी दौरान दीवार अचानक बच्चों पर गिर गई। इसमें सूफियान (13) निवासी गोलपुरी की मौके पर ही मौत हो गई, आशिक (12), कामिल (9) पुत्र खुर्शीद और वसीम (10) पुत्र सिराजुद्दीन घायल हो गए। दूसरा हादसा गांव चंदेनी में हुआ। यहां तेज तूफान के दौरान एक मकान के आंगन की दीवार गिरने से 9 वर्षीय अन्वेष की मौत हो गई।