March 11, 2026
11 march 1

मार्च महीने में मई जैसी गर्मी, रातें भी गर्म

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा में मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.3 डिग्री ऊपर पहुंच गया। प्रदेश के 9 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा

प्रदेश में दिन का पारा लगातार सामान्य से ऊपर चल रहा है। मंगलवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। राज्य के 9 स्टेशनों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इनमें महेंद्रगढ़ (37.1°C) सबसे गर्म रहा।

चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा
इसके बाद नारनौल 36.5°C, हिसार 36.2°C, नूंह 35.9°C, भिवानी 35.8°C, चरखी दादरी 35.8°C और गुरुग्राम के विभिन्न स्टेशनों पर 35 से 35.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन तक पारा ऊंचा रहेगा, इसके बाद हल्की गिरावट आ सकती है।

न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी
रात के तापमान में भी बढ़ोतरी का दौर जारी है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मंगलवार को इसमें 0.3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस हिसार और पानीपत में रिकॉर्ड किया गया।

अंबाला में रात का तापमान 21.1 डिग्री रहा
अंबाला में रात का तापमान 21.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 8.3 डिग्री अधिक है। वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्वी जिलों में आने वाले दिनों में रात का पारा सामान्य से अधिक बना रह सकता है, जिससे सुबह और रात में भी हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है।

महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा
महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा नारनौल, हिसार, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी और गुरुग्राम समेत कई जगहों पर पारा 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बूंदाबांदी

मगर, 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।