March 10, 2026
10 march 15
  • वृंदावन में सर्वसम्मति से फैसला, राजेश सिंगला और बलराम गुप्ता बनाए महासचिव

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : वृंदावन में अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के प्रतिनिधियों ने एक बार फिर अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार 9वीं बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी। दिल्ली श्रीधाम में आयोजित समाज के प्रदेशस्तरीय अधिवेशन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला द्वारा अपनी कार्यकारिणी भंग करने के पश्चात चुनाव अधिकारी एमपी जैन ने संगठन के द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रधान व महासचिव पद के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन प्रदेशभर से पहुंचे वैश्यबंधुओं ने ध्वनीमत एक स्वर में अशोक बुवानीवाला के नाम पर सर्वसम्मति बनाए रखी।

किसी अन्य का आवेदन नहीं प्राप्त

जिसके पश्चात कोई अन्य आवेदन प्राप्त ना होने की स्थिति में चुनाव अधिकारी एमपी जैन ने अशोक बुवानीवाला को पुन: संगठन की कमान सौंपने की औपचारिक घोषणा की।

चुनाव अधिकारी को महासचिव पद के लिए 2 नामांकन प्राप्त हुए, लेकिन समाज की एकता को बनाएं रखने के लिए दोनों नामाकंन को वापिस ले लिया और सर्वसम्मति से राजेश सिंगला कुरूक्षेत्र व बलराम गुप्ता चरखी दादरी को भी पुन: की भांति प्रदेश महासचिव बनाएं रखने का फैसला लिया।

7 सदस्यीय टीम का किया गठन

चुनाव के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने अपनी कार्यकारिणी में नई टीम के रूप में सुभाष तायल रोहतक, पवन अग्रवाल अम्बाला व विनोद सिंगला कैथल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं कमल मित्तल जींद को कोषाध्यक्ष बनाएं जाने की घोषणा कर मौके पर ही 7 सदस्यीय टीम का गठन किया।

सत्ता से टकराने में हिचक नहीं करता

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने कहा कि जब नेतृत्व सही हाथों में नहीं होता, तब कोई भी समाज या संगठन केवल व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं एवं स्वार्थ सिद्धी का साधन बन जाता है।

बाबू बनारसी दास गुप्ता सहित पूर्व वैश्य नेताओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने समझाया कि ये वो दौर था जब इन नेताओं ने बिखरे हुए समाज को संगठित कर जब भी समाज के हितों पर कोई आंच आई, तो सत्ता तक से टकराकर उन्हें झुकने पर विवश किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश का ये संगठन भी मुझें उस सुनहरे दौर की याद दिलाता है, जो जरूरत पड़ने पर समाज के लिए सत्ता से टकराने में भी हिचक नहीं करता।

राजनीतिक भागीदारी की ओर कदम बढ़ाएं

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने कहा कि यह संगठन एक मिशाल के तौर पर काम कर रहा है। चाहें समाजसेवा की बात की जाए या फिर राजनीति की न सिर्फ पदाधिकारी बल्कि आम सदस्य भी एक परिवार के रूप में मिलकर काम कर रहें है।

राष्ट्रीय जनउद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज हमेशा से देश की अर्थव्यवस्था, व्यापार और सामाजिक सेवा का मजबूत स्तंभ रहा है। मेहनत, ईमानदारी और उद्यमिता के बल पर इस समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए समय की पुकार है कि वैश्य समाज अपनी परंपरागत उद्यमिता के साथ-साथ लड़ना सीखकर राजनीतिक भागीदारी की ओर भी सशक्त कदम बढ़ाएं।

एकता, संगठन और सहयोग की भावना बनाए रखें

राष्ट्रीय नवचेतना मंच के अध्यक्ष विजय सोमाणी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वैश्य समाज आपसी एकता, संगठन और सहयोग की भावना को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि समाज के अंदर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होना चाहिए।

बनारसी दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आज वैश्य समाज के संगठन तो बहुत है, लेकिन अग्रवाल वैश्य समाज ही सही मायनों में वो काम कर रहा है, जिसकी समाज को जरूरत है। उद्योगपति एवं समाजसेवी वासूदेव गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज के लिए सामाजिक कार्य सर्वोपरी है लेकिन उतने ही जरूरी राजनीति भी है।

भरोसा नहीं टूटने देंगे- बवानीवाला

9वीं बार समाज की बागड़ोर संभाल रहे अशोक बुवानीवाला ने उन पर विश्वास जताने के लिए प्रदेशभर के वैश्य समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज का ये प्यार और विश्वास न सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि और भी अधिक जिम्मेदारी के साथ इस पद का निर्वहन करने के लिए मजबूत बनाने वाला है।

समाज के स्वाभिमान को जगाने एवं राजनीतिक भागीदारी के संकल्प के साथ जो मुहिम आज से 16 वर्ष पहले जारी की गई थी, अब और भी अधिक ऊर्जा के साथ काम करेगी। किसी भी कीमत पर ये भरोसा नहीं टूटने देंगे।