February 5, 2026
5 feb 5
  • हरियाणा के शूटर्स ने एशियन चैंपियनशिप में जीता मेडल

हरियाणा : ब्रेकिंग न्यूज : हरियाणा के दो शूटरों ने एशियन शूटिंग चैंपियशिप में मिक्सड इवेंट में गोल्ड मेडल जाती है। झज्जर जिले की सुरुचि सिंह और करनाल के सम्राट राणा ने गोल्ड जीता है। पहले दिन भी सुरुचि, इशा और मनु भाकर की टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। सुरुचि और सम्राट की जीत से इंडिया के 10 गोल्ड मेडल हो चुके हैं। शूटिंग में हरियाणा के शूटर गोल्ड पर निशाना लगा रहे हैं।

मौजूदा विश्व चैंपियन सम्राट राणा और वर्ल्ड कप फाइनल विजेता सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को और मज़बूत किया। एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप नई दिल्ली 2026 में मेजबान भारत ने दो दिनों की प्रतियोगिता के बाद अपना दबदबा बनाए रखा है, जहां स्वर्ण पदकों की संख्या 10 तक पहुंच गई है।

सुरुचि फोगाट लगाया गोल्ड पर निशाना

सुरुचि फोगाट भी आज से शुरू हो रही एशियन चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। सुरुचि फोगाट झज्जर जिले के गांव सासरौली की रहने वाली हैं। उनके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं। सुरुचि फोगाट 10 मीटर एयर पिस्टल में दो दिन में मिक्सड और टीम इवेंट में दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं।

पहलवानी से शूटिंग की ओर

सुरुचि का जन्म 28 अप्रैल 2006 को झज्जर के ससरोली गांव में हुआ। पिता इंदर सिंह फोगाट आर्मी से रिटायर्ड हैं, चाहते थे कि उनकी बेटी पहलवानी करे, लेकिन 13 साल की उम्र में हुए कंधे के फ्रैक्चर ने उनकी दिशा बदल दी। यहीं से उन्होंने निशानेबाजी को अपनाया और गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग अकादमी भिवानी में कोच सुरेश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण शुरू किया।

लॉकडाउन में घर बनी शूटिंग रेंज

कोविड लॉकडाउन के दौरान जब सारे खेल बंद थे, उनके पिता ने घर के पीछे ही एक छोटी शूटिंग रेंज बनवाई। इसी अस्थायी रेंज ने उन्हें निरंतर अभ्यास का मौका दिया। यहीं से वे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने लगी।