January 9, 2026
badoli bjp

हरियाणा BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल को रेप केस में क्लीन चिट मिल गई है।

कसौली कोर्ट ने गुरुवार (8 जनवरी) को दूसरी बार पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट (CR) को स्वीकार किया।

इस केस में कसौली पुलिस को बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ सबूत नहीं मिले थे।

शिकायत में देरी होने के चलते पुलिस को होटल का CCTV, शराब के गिलास, बेडशीट, आदि नहीं मिले।

इसके बाद पुलिस ने केस बंद करने की अर्जी कसौली कोर्ट में डाली थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी विकास शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया- महिला के लगाए आरोप को कोर्ट ने रद्द कर दिया है। सबूत न होने की वजह से पुलिस की CR को कोर्ट ने सही माना है।

इसके बाद अब तय हो गया है कि बड़ौली और मित्तल पर रेप केस नहीं चलेगा।