December 18, 2025
train fog delay cancel winters

हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इनमें से 9 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 और 19 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में ‘बहुत घना कोहरा’ (Orange Alert) रहेगा।

इसके अलावा अन्य 13 जिलोंं में भी घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे छटेगा। बीते दिनों अचानक धुंध व कोहरा छाने से सड़कों पर कई हादसे हो चुके हैं।

ऐसे में ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।