पंजाब कांग्रेस में हलचल मचाने वाली पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के सुर बदल गए हैं।
नवजोत कौर ने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि 5-5 करोड़ लेकर टिकटें बेची गई हैं। 500 करोड़ रुपए वाला मुद्दा मुझे नहीं पता कहां से आया, मेरे बयान को ट्विस्ट एंड टर्न किया गया है।
मुझे सस्पेंड करने से पहले मेरा पक्ष तक नहीं लिया गया। मैं राजा वड़िंग को प्रधान नहीं मानती।
वह एक न्यूज चैनल से बात कर रहीं थीं। दूसरी पार्टी में जाने के सवाल पर नवजोत कौर ने कहा कि मैं तो किसी का फोन ही नहीं उठाती।
दरअसल, नवजोत कौर ने सिद्धू के CM बनने के सवाल पर कहा था कि हमारे पास किसी को देने के लिए 500 करोड़ नहीं हैं।
इसको लेकर पंजाब कांग्रेस में खूब बवाल मचा। विरोधियों ने इसके AI वीडियो तक बना दिए थे।