PM मोदी सोमवार को जॉर्डन पहुंचे। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। वे आज भारत-जॉर्डन बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करेंगे।
इस पहले सोमवार को जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला ने हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। दोनों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई।
बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और जॉर्डन की सोच एक जैसी है। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए किंग अब्दुल्ला का आभार जताया।
साथ ही उन्होंने उर्वरक और डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाने की बात कही। दोनों देशों के बीच 5 अहम समझौते हुए।
किंग अब्दुल्ला ने कहा कि PM मोदी की यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच दशकों पुरानी दोस्ती, आपसी सम्मान और सार्थक सहयोग को दिखाती है।