December 13, 2025
fog winter cold

हरियाणा में आज कई जिलों में सुबह सीजन का पहला कोहरा छाया। इस दौरान सोनीपत-पानीपत, फरीदाबाद व अन्य जिलों में विजिबिलिटी कम रही।

मौसम विभाग ने भी 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया है।

यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सोनीपत में सुबह विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। वहीं फरीदाबाद के ग्रामीण इलाकों में भी कोहरा देखा गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 16 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में स्थिरता बने रहने की संभावना है, जिससे राज्य में हल्की ठंड का असर जारी रहेगा।

हरियाणा में 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य सीमा के आसपास ही बना हुआ है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे है। वहीं, करनाल में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 6.7. डिग्री, रोहतक में 8.2 डिग्री और अंबाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।