लेकर हरी झंडी मिल गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व आज हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक की घोषणा करेगा, इसके बाद सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव किया जाएगा।
अभी मोहन लाल बड़ौली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इनके अलावा पार्टी के कई बड़े चेहरे दावेदार माने जा रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के एक बड़े नेता की मुलाकात हुई है।
रात 11.30 बजे से 12.00 बजे तक ये मीटिंग हुई, जिसके बाद आज पर्यवेक्षक के नाम की घोषणा के साथ ही सोमवार को चुनाव कराने पर फैसला किया गया।
सोमवार को पर्यवेक्षक के सामने प्रदेश अध्यक्ष के दावेदार चेहरे नॉमिनेशन करेंगे और फिर एक नाम फाइनल किया जाएगा।
हरियाणा के भाजपा संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए कुल 117 वोटर हैं। इनमें सभी 27 जिलाध्यक्षों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है।
इसी तरह सभी 90 हलका अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में मतदाता की भूमिका में होंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए इन सभी मतदाताओं को रोहतक या पंचकूला स्थित भाजपा के राज्य कार्यालयों में बुलाया जा सकता है।