मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाते समय थोड़ी देर के लिए करनाल हवाई पट्टी पर रूके।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना। इसके पश्चात मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
इस मौके पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, भाजपा नेता बृज गुप्ता सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
वही जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त उत्तम सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी गंगाराम पूनिया मौजूद रहें।