March 20, 2026
luthra brothers

गोवा के बिर्च नाइट क्लब में अग्निकांड के पांचवें दिन क्लब के मालिक और सगे भाई, सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है।

थाइलैंड पुलिस के साथ दोनों भाइयों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनके हाथों में हथकड़ी लगी है। उन्होंने अपने पासपोर्ट पकड़े हुए हैं।

बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे।

दोनों पर गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

इंटरपोल ने दोनों भाइयों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इधर, गोवा पुलिस ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, पासपोर्ट एक्ट 1967 की धारा 10ए के तहत केंद्र सरकार या उसका नियुक्त अधिकारी किसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर सकता है।

जिसका पासपोर्ट सस्पेंड किया जाता है, वह उस किसी देश से बाहर नहीं जा सकता।

चूंकि, लूथरा ब्रदर्स पहले ही भारत छोड़कर भाग चुके हैं, इसलिए उनके मामले में पासपोर्ट अस्थायी रूप से अमान्य कर दिए गए हैं। जिससे वे थाइलैंड छोड़कर न जा सकें।