December 8, 2025
dushtant rally jjp

हरियाणा के जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने स्थापना दिवस पर आज (7 दिसंबर) को प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया। इसके लिए 10 एकड़ मैदान में पंडाल लगाया गया था।

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रैली में पहुंचे और उन्होंने मंच पर पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

दुष्यंत के आने पर ग्राउंड में भावी CM के नारे लगे।

अपने संबोधन के दौरान दुष्यंत चौटाल ने अपनी पार्टी के 2019 में चुने गए विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा की उस वक्त BJP से गठबंधन नहीं करते तो जजपा के चुने गए सातों विधायक भाग जाते।

भाजपा से गठबंधन इसलिए किया ताकि चंडीगढ़ में दरवाजे खुले रखे। काम हुए या नहीं हुए, मगर ठिकाना बना के रखा।

दुष्यंत ने साल 2024 में हरियाणा में BJP सरकार बनने का मुख्य कारण पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को बताया है। उन्होंने कहा कि हुड्‌डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं।

वहीं, रैली में हरियाणा के 5 बार के CM रहे ओमप्रकाश चौटाला के भाई एवं पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला निमंत्रण के बावजूद नहीं आए।

हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया भी रैली में पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *