December 5, 2025
airport flight

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो लगातार चौथे दिन क्रू मेंबर्स (पायलट सहित फ्लाइट ऑपरेट करने वाले लोगों का ग्रुप) की कमी से जूझ रहा रहा है। स्टाफ की कमी के कारण शुक्रवार सुबह 10 बजे तक दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 391 फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं।

इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 225, बेंगलुरु में 102, पुणे में 32 और हैदराबाद में 32 उड़ाने रद्द हुई हैं। इनमें आने और जाने, दोनों फ्लाइट्स के आंकड़े शामिल हैं। सैकड़ों इंडिगो फ्लाइट्स देरी से भी तल रही हैं।उड़ानों के कैंसिल होने और देरी के कारण देश भर में बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी हो रही है।

कई एयरपोर्ट्स पर लोग 24-24 घंटे से फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। गोवा एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने बताया- हम सुबह 5 बजे से इंतजार कर रहे हैं। एयरपोर्ट आने पर पता चला कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। न कोई मेल आया, न ही मैसेज। आज हमें एक शादी में शामिल होना था। स्टाफ कह रहे हैं कल दूसरी फ्लाइट से भेजेंगे। हम बहुत निराश हैं।’

इधर, इंडिगो ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) के नियमों से 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की अपील की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि तीन महीने के भीतर उसकी परिचालन स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *