वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में सात फेरे लेंगे।
होटल की लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई। थोड़ी देर में बारात निकलेगी। इसके बाद जयगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाईं जाएंगी।
तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर भव्य मंडप बनाया गया है। हरिद्वार, वृंदावन, वाराणसी, नासिक और दक्षिण भारत से आए 108 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाएंगे।
शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे।