December 5, 2025
modi with putin

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पुतिन के साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी।

दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के औपचारिक स्वागत से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *