January 31, 2026
shyam singh rana

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा हैं। इस लक्ष्य को पाने के लिए 36 बिरादरी के सहयोग की जरूरत हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रत्येक समाज के महापुरूषों की जयन्ती बनाकर प्रदेश व देश के विकास में विभिन्न समाजों को जाडऩे का काम कर रहें हैं। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है, उनके लिए नीतियां बना रही है और उन तक उन नीतियों का लाभ पहुंचाना भी सुनिश्चित कर रही हैं।
पिछड़ा वर्ग को एक मात्र मौजूदा सरकार ने दिया मान-सम्मान:रणबीर गंगवा
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग को एक मात्र मौजूदा सरकार ने पूर्ण मान सम्मान दिया हैं। पूर्व की सरकारों ने पिछड़े वर्ग के साथ केवल अन्याय और शोषण किया हैं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग में सैन समाज का अहम स्थान हैं। इस समाज की हर घर तक और हर बिरादरी में पहुंच हैं। कुछ समय पहले तक इस समाज के लोगों द्वारा तय किए गए रिश्तों को भी स्वीकार किया जाता था। हम इस समाज को मेहनत कश समाज के साथ-साथ रिश्तों को बांधने वाला समाज भी कहा जाता हैं।
ठाकुर की भूमि से बिहार चुनाव की प्रधानमंत्री ने की थी शुरुआत:कृष्ण बेदी
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि बिहार के चुनाव की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करपूरी ठाकुर की भूमि से की थी, जिसका परिणाम हम सबके सामने पूर्ण बहुमत की रिकार्ड तोड़ सीटों के साथ सरकार बनाने का आया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सभी पिछड़ा एवं अनुसूचित जाति के लोगों को मान सम्मान दिया हैं। योग्यता के आधार पर बिना खर्ची पर्ची  सरकारी नौकरी दी हैं। जिसके फलस्वरूप देश व प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सैन समाज द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
इस मौके पर चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमेन डॉ गणेश दत्त, जिला अध्यक्ष सरदार जितेंद्र सिंह गोल्डी, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, स्वामी कालीदास महाराज, जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र दबखेड़ा, नायब सिंह पटाक माजरा, गुरनाम सैनी, सतबीर गिल, महिपाल जडौला सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *