December 4, 2025
Winters weather

राजस्थान में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ।

सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है।

इधर, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाली इलाकों में 5 और 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बर्फबारी-बारिश की संभावना है।

हिमाचल के 17 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 5°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। लाहौल स्पीति के ताबो में -9.8°C, कल्पा में -1.5°C, कुकुमसेरी में -3.9°C रिकॉर्ड हुआ।

मध्य प्रदेश में भी सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से प्रदेश में सर्दी और बढ़ेगी।

तापमान में 2°-3°C तक गिरावट होगी। गुरुवार को भी राज्य के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *