
हरियाणा में इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मौसम का मिजाज देखकर वैज्ञानिक अभी से इसका अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं।
हरियाणा आईएमडी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार तापमान औसत से कम बना हुआ है। इसका कारण अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में हुई बारिश है।
हरियाणा में अभी न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री तक पहुंच गया है, अगर तापमान 10 डिग्री या इससे कम हो जाता है, तो इस बार 15 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।
हरियाणा में पिछले 15 साल में 2020 में 28 अक्टूबर को तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया था, जो 2010 के बाद सबसे कम था।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण करीब 30 एमएम बारिश हुई थी। जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
आमतौर पर इस दौरान 4 एमएम बारिश होती है, मगर इस बार 649 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।
इससे पहले 2004 में पूरे अक्टूबर में 58.4 एमएम बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शिवेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हरियाणा के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।