July 29, 2025
Photo--3

हरियाणा कांबोज  सभा द्वारा शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इंद्री अनाज मंडी में सोमवार को राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरोमणि शहीद उधम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा कंबोज सभा को सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिये 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा संदेश के माध्यम से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शहीद उधम सिंह कांबोज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है। देश को स्वतंत्र करवाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन महान पुरुषों को याद करते है तथा इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना होगा। जिसके लिए सबकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ मतदान, सामाजिक सद्भाव जैसे कर्तव्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई अनेक नवाचारों और योजनाओं का सीधा लाभ गांवों, शहरों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास के विजन से  देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *