July 23, 2025
parliament rahul protest

संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद नारेबाजी करते हुए वेल में चले आए।

उन्होंने काले कपड़े लहराए। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें शांत रहने की अपील की।

स्पीकर ने विपक्षी सांसदों को नारेबाजी से मना किया और कहा- आप सड़क का व्यवहार संसद में मत करिए। देश के नागरिक आपको देख रहे हैं।

 

सदन की कार्यवाही 10 मिनट तक चली, फिर लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

बिहार में मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) मुद्दे पर संसद के मकर द्वार पर भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया। लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन में लोकसभा मे विपक्ष नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।

उनके साथ प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव भी नजर आए। राहुल, अखिलेश ने काली पट्टी डालकर विरोध में हिस्सा लिया।

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में SIR के ‘संवैधानिक और चुनावी निहितार्थों’ पर चर्चा के लिए प्रस्ताव का नोटिस दिया है। इस पर आज चर्चा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *