April 23, 2024

अवैध रूप से भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद   सीएम फ्लाइंग टीम ने शुक्रवार को पंजाबी बरात घर पुनहाना में   छापेमारी की। फ्लाइंग टीम ने वहां चेकिग कर लगभग 86 घरेलु गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। टीम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे नगर थाना पुलिस भी मौजूद रही।

टीम ने पंजाबी बरात घर पुनहाना  मैं छापेमारी की। इस दौरान टीम ने वहां से  गैस, इंडेन  गैस कंपनी के  घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। सीएम फ्लाइंग टीम ने वहां से छापेमारी के दौरान पांच किलो के छोटे गैस सिलेंडरों में गैस भरने के  नोजल भी बरामद किए है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पंजाबी बारात घर  से सिलेंडर बरामद किए। इसी बरात घर में  एक विद्यालय भी  है पंजाबी बरात घर पुनहाना संचालक पंकज खरबंदा से सिलेंडर बारे दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे सका।

इसके अलावा कोई लाइसेंस या कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपित को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।उपरोक्त कार्रवाई के बाद टीम  मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के  एवं खाद्य आपूर्ति विभाग ने छापेमारी की, वहां बने कमरे से रेड के दौरान  गैस, इंडेन, लगभग 100  भरे सिलेंडर , पांच किलोग्राम सिलेंडर सहित कुल 100 सिलेंडर घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए।

लेकिन टीम आने की सूचना पाकर आरोपित पंकज खरबंदा मौके से फरार हो गया। खाद्द आपूर्ति विभाग  बताया कि वह सीएम फ्लाइंग टीम के बुलावे पर वहां गया था। मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने में केस दर्ज कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *